Widal Test Principle, Qualitative & Quantitative Widal Test Procedure in Hindi
Introduction
भारत जैसे विकासशील देशों में टाइफाइड बुखार (Typhoid Fever) एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। यह बीमारी Salmonella Typhi और Salmonella Paratyphi नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। हर साल लाखों लोग इससे प्रभावित होते हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां साफ पानी और उचित स्वच्छता की कमी होती है।
इस बीमारी का पता लगाने के लिए कई टेस्ट उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें से सबसे पुराना और सरल तरीका है – Widal Test ।
इस पोस्ट में आप विस्तार से जानेंगे:
Sep 7, 2025
Widal Test Qualitative और Quantitative (Slide Method) Procedure हिंदी में
Sep 5, 2025
VDRL Test कैसे करते है| VDRL Test Procedure in Hindi
VDRL टेस्ट (VDRL Test) क्या है?
VDRL टेस्ट का पूरा नाम Venereal Disease Research Laboratory Test है। यह एक blood test है जिसका उपयोग Syphilis नामक यौन संचारित रोग (STD) की जांच और पहचान के लिए किया जाता है। यह टेस्ट मुख्य रूप से खून में बने non-specific antibodies (जिन्हें reagin antibodies कहा जाता है) की उपस्थिति को खोजता है। ये एंटीबॉडीज शरीर तब बनाता है जब Treponema pallidum नामक बैक्टीरिया से संक्रमण होता है।
Syphilis एक गंभीर संक्रमण है जो समय पर इलाज न होने पर नसों, हड्डियों, दिल और दिमाग को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए VDRL टेस्ट एक प्रारंभिक और सस्ती जांच के रूप में बहुत उपयोगी है। यह टेस्ट अक्सर रूटीन हेल्थ चेकअप, ब्लड डोनेशन स्क्रीनिंग, और गर्भवती महिलाओं की जांच में किया जाता है ताकि शिशु को संक्रमण से बचाया जा सके।
VDRL टेस्ट का प्रिंसिपल (VDRL Test Principle in Hindi)
VDRL टेस्ट एक flocculation test है, जिसमें एंटीजन और एंटीबॉडी के बीच प्रतिक्रिया कराकर परिणाम देखा जाता है। इसका सिद्धांत इस प्रकार है:
1. सबसे पहले मरीज के सीरम (serum) का उपयोग किया जाता है।
2. सीरम में antigen suspension (cardiolipin, lecithin और cholesterol का मिश्रण) मिलाया जाता है।
3. अगर मरीज Syphilis से संक्रमित है, तो उसके सीरम में reagin antibodies मौजूद होंगे।
4. ये antibodies, antigen suspension के साथ मिलकर flocculation (सूक्ष्म कणों का गुच्छा बनना) उत्पन्न करते हैं।
5. इस प्रतिक्रिया को माइक्रोस्कोप के नीचे या स्लाइड रोटेटर पर देखने से स्पष्ट किया जाता है।
* जब एंटीजन और एंटीबॉडी आपस में मिलते हैं तो छोटे-छोटे गुच्छे (clumps) बनते हैं। यही flocculation पॉजिटिव रिजल्ट को दर्शाता है।
Requirement
1. VDRL Test Kit
2. Mixing Stick
3. Droper
4. VDRL Slide
5. Serum Sample.
6. Timer
VDRL टेस्ट प्रक्रिया (VDRL Test Procedure in Hindi)
VDRL टेस्ट की प्रक्रिया सरल लेकिन सावधानीपूर्वक होती है। इसे करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स अपनाए जाते हैं:
1. सैंपल कलेक्शन (Sample Collection):
* मरीज की नस से 2 ml खून लिया जाता है।
* खून से सीरम अलग करके टेस्ट के लिए सुरक्षित रखा जाता है।
2. सैंपल की तैयारी (Sample Preparation):
* सीरम और VDRL reagent (antigen suspension) को 37°C पर 20 मिनट तक रखें।
* यदि जरूरत पड़े तो सीरम को फ्रिज में रखकर बाद में उपयोग किया जा सकता है।
3. टेस्ट करना (Performing the Test):
* Kit के साथ दिए गए disposable slide पर marker pen से, S1 ( Test ) , PC ( Positive control ) और NC ( Negative control ) लिखे |
* Kit के साथ दिए गए disposable pipette का उपयोग करके slide के S1( Test) पर test serum की एक बूंद डालें |
* इसी तरह slide के PC ( Positive control ) पर kit के साथ दिए गए Positive control की एक बूंद डालें | और NC ( Negative control ) पर kit के साथ दिए गए Negative control की एक बूंद डालें |
* VDRL reagent की एक बूंद को serum के ऊपर,एक बूंद Positive control के ऊपर,एक बूंद Negative control के ऊपर डाले । dropper के tip को तरल पर touch होने न दें।
* Mixing stick का उपयोग करके, serum and latex reagent को पूरे circle पर मिलाएं। इसी तरह PC और NC को भी mix कर लें |
* तुरंत एक stopwatch प्रारंभ करें धीरे-धीरे slide को आगे पीछे rotate करे , 20 मिनट या स्लाइड को विशेष rotator machine पर निर्धारित गति और समय तक घुमाया जाता है।
* घुमाने के बाद स्लाइड को ध्यान से देखा जाता है।
4. परिणाम (Result Interpretation):
* अगर स्लाइड पर flocculation (छोटे-छोटे कणों का गुच्छा बनना) दिखाई दे, तो टेस्ट VDRL Positive माना जाता है।
* अगर कोई परिवर्तन न दिखे और सीरम साफ दिखाई दे, तो टेस्ट VDRL Negative है।
VDRL टेस्ट की उपयोगिता और सीमाएँ
* यह टेस्ट सस्ता और आसान है, इसलिए बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग के लिए उपयोग किया जाता है।
* VDRL टेस्ट केवल screening test है, यानी यह संक्रमण की संभावना बताता है।
* कई बार यह टेस्ट false positive भी दे सकता है (जैसे pregnancy, malaria, TB, hepatitis जैसी स्थितियों में)।
* इसलिए अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसकी पुष्टि के लिए अन्य specific tests (जैसे FTA-ABS, TPHA) कराना ज़रूरी है।
निष्कर्ष (Conclusion)
VDRL टेस्ट एक महत्वपूर्ण screening tool है जो Syphilis की शुरुआती पहचान में मदद करता है। इसका सिद्धांत flocculation पर आधारित है, और प्रक्रिया सरल होने के कारण यह व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। हालांकि, यह केवल प्राथमिक जानकारी देता है। यदि परिणाम पॉजिटिव आता है, तो निश्चित निदान के लिए confirmatory tests करना आवश्यक है। समय पर जांच और उपचार से Syphilis जैसी खतरनाक बीमारी को नियंत्रित और समाप्त किया जा सकता है।
Jan 21, 2018
Dec 14, 2017
Centrifuge कैसे करते है | Cetrifuge से Serum/plasma Separated कैसे करते है |
Centrifuge - यह एक equipment है जिसमें Centrifugal Force के उपयोग से विभिन्न density के पदार्थो का separation किया जाता हैं | Equipment में पदार्थो को Center-facing , Centrifugal Force के सतत प्रभाव में रखा जाता है , जिसे Centrifugal कहा जाता है |
Centrifuge में पदार्थो का Separation विभिन्न Density के कारण होता है | Centrifuge से Centrifugal Force उत्त्पन्न होता है जो कि Centripetal Force पर निर्भर करती है | यह न्यूटन के बल तथा गति के नियम पर आधारित है |
Centrifuge Metalled Equipment होता है , जिसमे Rotation करने वाला भाग Electromotor की स्थिर Axis से जुड़ा हुआ होता है Electromotor के चलने पर Centrifuge का Rotation करने वाला भाग भी Rotated होने लगता है Centrifugre का घूमने वाला भाग Rotor कहलाता है |
Jun 7, 2017
RA Test - latex agglutination slide test
RA Test - Rheumatoid Arthritis test यदि जोड़ों के हड्डियों में सूजन लगती है, और सुबह में विशेष रूप से कठोर हो जाते हैं, संदेह हो सकता है कि आपको रुमेटीइड गठिया (आरए) है।यदि समय में इसका निदान और उपचार नहीं करते हैं, तो यह जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है rheumatoid arthritis के रोगियों के blood में rheumatoid कारक एक antibody मौजूद होते है। blood test द्वारा rheumatoid factor के स्तर को मापते हैं। positive rheumatoid factor test का अर्थ है कि उनके blood में रोगी के संधिशोथ का स्तर उच्च माना जाता है। positive rheumatoid factor test का उपयोग डॉक्टरों को निदान तक पहुंचने में सहायता करने के लिए एक सहायक के रूप में किया जाता है।
RA Test test के आजकल बहुत से Technique है | लेकिन हम यहाँ पर latex agglutination slide test के बारे में जानेंगे |
Requirement
1. RA Test Kit
2. Mixing Stick
3. Droper
4. RA Slide
5. Serum Sample.
6. Tubes
Qualitative Method
1. Kit के साथ दिए गए disposable slide पर marker pen से, T ( Test ) , PC ( Positive control ) और NC ( Negative control ) लिखे |
2. Kit के साथ दिए गए disposable pipette का उपयोग करके slide के T ( Test) पर test serum की एक बूंद डालें |
3. इसी तरह slide के PC ( Positive control ) पर kit के साथ दिए गए Positive control की एक बूंद डालें | और NC ( Negative control ) पर kit के साथ दिए गए Negative control की एक बूंद डालें |
4. latex reagent की एक बूंद को serum के ऊपर,एक बूंद Positive control के ऊपर,एक बूंद Negative control के ऊपर डाले । dropper के tip को तरल पर touch होने न दें।
5. Mixing stick का उपयोग करके, serum and latex reagent को पूरे circle पर मिलाएं। इसी तरह PC और NC को भी mix कर लें |
6. तुरंत एक stopwatch प्रारंभ करें धीरे-धीरे slide को आगे पीछे rotate करे , दो मिनट में agglutination के लिए देखें ।
Interpretation Of Result
Agglutination is a positive test result and indicates presence of rheumatoid factors in the specimen.
No agglutination is a negative test result and indicates absence of rheumatoid factors in the specimen
Semi Quantitative Method
सबसे पहले qualitative method से positive serum sample का isotonic saline से serial dilution - 1:2, 1:4, 1:8, 1:16, 1:32, 1:64 बना ले |
1. Kit के साथ दिए गए disposable slide पर marker pen से, 1:2, 1:4, 1:8, 1:16, 1:32, 1:64 लिखे |
2. Kit के साथ दिए गए disposable pipette का उपयोग करके slide के 1:2, 1:4, 1:8, 1:16, 1:32, 1:64 पर diluted test serum की एक एक drop डालें |
4. latex reagent की एक एक drop को serum के ऊपर डाले । dropper के tip को तरल पर touch होने न दें।
5. Mixing stick का उपयोग करके, serum and latex reagent को पूरे circle पर मिलाएं।
6. तुरंत एक stopwatch प्रारंभ करें धीरे-धीरे slide को आगे पीछे rotate करे , दो मिनट में agglutination के लिए देखें ।
Interpretation Of Result
Agglutinations in the highest serum dilution corresponds to the approximate amount of rheumatoid factors ( RF ) in IU/ml present in the test specimen.
Calculate the RF in IU/ml ( use the following formula )
RF = S x D
S = Sensitivity of the reagent i.e. 10 IU/ml
D = Highest dilution of serum showing agglutination.























