Feb 18, 2018

Urine Albumin Test कैसे करते हैं - Heat & Acetic Acid Method



Urine  Albumin Test  Heat & Acetic Acid Method


Albumin  क्या  है :


Albumin एक प्रकार का protein  है जो आमतौर पर  blood  में पाया जाता है |  यह पानी,Ca2+, Na+ and K+, फैटी एसिड, हार्मोन, बिलीरूबिन, थायरॉक्साइन (T4) और barbiturates  को बांधता है  इसका मुख्य कार्य रक्त के ओंकोटिक दबाव को नियंत्रित करना है |

हमारे  शरीर को protein  की आवश्यकता है यह एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो मांसपेशियों को बनाने, ऊतक की मरम्मत और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है |  लेकिन यह हमारे  blood  में होना चाहिए, न कि Urine में |  जब हमारे urine में Albumin (प्रोटीन) होता है, इसे " albuminuria" या " proteinuria" कहा जाता है |


Albumin  मूत्र में कैसे आ जाता है :


Albumin  रक्त में पाये जाने वाला प्रोटीन है |   kidney की मुख्य कार्य में blood को  filter करना है kidney शरीर में आवश्यक महत्वपूर्ण चीजें रखती हैं जैसे प्रोटीन वे शरीर से ऐसे चीजों को भी हटा देते हैं जिनकी ज़रूरत नहीं है, जैसे अपशिष्ट उत्पादों और अतिरिक्त पानी  |

यदि kidney स्वस्थ हैं, तो urine में albumin नहीं होना चाहिए | लेकिन अगर आपकी गुर्दे क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, तो प्रोटीन आपके urine में kidney से बाहर "लीक" कर सकता है | kidney का albumin pass करना kidney infection का सूचक है | यह गुर्दा की बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है,  सुनिश्चित करने के लिए जांच urine albumin test जरुरी है | albumin तीन महीने या इससे अधिक के तीन सकारात्मक परिणाम गुर्दा रोग के लक्षण हैं |




लक्षण :


अगर हम अपनी kidney के ख़राब होने के लक्ष्णों को शुरू में ही पहचान ले तो हो सकता है की हम अपनी kidney को सुरक्षित कर सकते है |  क्योकि kidney की बीमारी बढ़ने पर एक स्टेज आती है जहा ये बीमारी एक लाइलाज बीमारी हो जाती है |

Urine  में  albumin  आने पर प्रायः निम्न लक्षण देखा जाता है –

>> हाथ ,पैरो व मुहु पर सूजन होने का संकेत मिलता है  |

>> कई बार हमारे यूरिन गाढ़ा हो जाता है  |

>> बार- बार मूत्र होने का अहसास होता है मगर आता नहीं है  |

>> मूत्र करते समय दर्द व जलन व दवाब का भी अनुभव होता है  |

>> मूत्र की मात्रा अधिक या कम हो जाती है  |

>> Urine करते समय खून या झाग आये  |

>> यदि गर्मी ज्यादा हो फिर भी आपको ठण्ड महसूस हो और बुखार आ जाये तब भी urine में  albumin होने का संकेत मिलता है  |

>> उलटी व जी मिचलाना और पीठ का दर्द पीठ के निचले भाग से होते हुए ये दर्द पेडू या जांघ तक फ़ैल जाये इत्यादि लक्षणों से urine में  albumin  pass  होने का संकेत मिलता है  |


कारण :


>> Kidney infection.

>> मधुमेह |

>> उच्च रक्तचाप |

>> गुर्दे की विफलता के पारिवारिक इतिहास वाले लोग |

>> ज्यादा उम्र वाले लोग |

>> दवाएं |

>> गलत आहार –विहार |

>> अतिरिक्त वजन और धूम्रपान इत्यादि |




Urine  Albumin Test  कैसे  करते हैं - Heat & Acetic Acid Method


Principle:


Proteins  गर्म और सफेद अवक्षेप (precipitate ) देने के लिए गर्मी पर गर्भित होता है | urine  को  test tube  में भरकर गर्म करने  पर केवल ऊपरी हिस्से को नियंत्रण के रूप में रखने पर ऊपरी हिस्से को नियंत्रित कर लेता है। फॉस्फेट, कार्बोनेट, प्रोटीन का सफेद अवक्षेप (precipitate ) देता है, Acetic acid  का  1-2 बूंदों डालने पर  acetic acid  कार्बोनेट / फॉस्फेट को घुलित करता है इंगित करता है कि यह प्रोटीन है |


Requirements:


1.     Test Tube.(5/8x6”)

2.   Acetic Acid (10%).

3.   Spirit lamp.

4.   Urine Sample.

5.   Dropper.

6.   Test Tube Holder.


Urine  Albumin Test   - Heat & Acetic Acid Method -Requirement






Procedure:


1.     एक  clean & dry  test tube ( 5/8X6”) ले |

2.   Test tube  में  2/3 भाग ( 10  ml ) urine sample  डाले  |


Urine  Albumin Test  - Heat & Acetic Acid Methods- add urine


3.   Test tube  में  2-3 drops, glacial acetic acid ( 10% ) की  डाले |

4.   अब  Test tube  में  लिए गए  urine sample  के ऊपरी एक इंच  भाग को  spirit lamp पर  गर्म करें |


Urine  Albumin Test   - Heat & Acetic Acid Method


5.   यदि गर्म करने से  सफ़ेद  अवक्षेप (precipitated ) बने  तो  इसमें  फिर  1-2  drops acetic acid ( 10% ) की  डाले और फिर से गर्म करें |

6.   अब यदि  सफ़ेद  अवक्षेप (precipitated ) फिर  बनता है तो  urine  में Albumin Or  Protein  है | प्राप्त  अवक्षेप ( precipitated ), Albumin की मात्रा के बारे में जानकारी देता  है |  


प्राप्त  अवक्षेप ( precipitated )                      Albumin की मात्रा

Clear                                                             Nil  or  Absent

हल्की सी सफेदी   ( लेशमात्र )                             -  Trace    

रिंग  सफ़ेद    साफ  दिखे                                   -  +

रिंग  सफ़ेद, छोटे दानेदार    साफ  पारदर्शी  दिखे      -  ++

सफ़ेद अवक्षेप, बड़े –बड़े  दानेदार रिंग     अपारदर्शी  -  +++

गाड़ा सफ़ेद अवक्षेप, बड़ा सुदृढ़  रिंग                                      

पूर्णतः अपारदर्शी                                               -  ++++



Results:

Clear                                                            –  Nil  or  Absent


Urine Albumin- Absent

हल्की सी सफेदी   ( लेशमात्र                             -  Trace  


Urine Albumin- Present Trace

रिंग  सफ़ेद  व  साफ  दिखे                                   - Present (+)


Urine Albumin- Present (+)


रिंग  सफ़ेद, छोटे दानेदार  व  साफ  पारदर्शी  दिखे   - Present ( ++ )


Urine Albumin- Present (++)

सफ़ेद अवक्षेप, बड़े –बड़े  दानेदार रिंग  व   अपारदर्शी   Present (+++)


Urine Albumin- Present (+++)

गाड़ा सफ़ेद अवक्षेप, बड़ा सुदृढ़  रिंग  व                                     

पूर्णतः अपारदर्शी                                    -  Present (++++)


Urine Albumin- Present (++++)


इस  प्रकार  से  आप  भी  Heat & Acetic Acid Method  से  Urine Albumin  Test  कर  सकते  है |






यदि  यह  post  आपके  लिए  उपयोगी  है   आप  comment   में अपनी  प्रतिकिया  दे सकते  है  और  Follow  By  Email  में  अपना  ईमेल  से  हमारी  नयी  पोस्ट  की  जानकारी  प्राप्त कर  सकते  है |



Related Posts:

  • Urine Routine Test - Strip द्वारा Urine Routine Test - Strip द्वारा कैसे लगाते है, वैसे तो manual method सबसे best है, लेकिन test की अधिकता में urine routine test strip द्वारा करना पड़ता है, यदि result abnormal मिलता है तो  manual method से co… Read More
  • Urine Microscopic Examination कैसे करते है Urine Microscopic examination: Urine  collection  करने के 1 -2  घंटे  या अधिक  से अधिक  8 घंटों  के अन्दर  Urine  की microscope  से जाँच  कर लेनी   … Read More
  • Urine Sugar कैसे करते हैं – Benedict’s Method Sugar  in Urine. Sugar (Glucose) आमतौर पर  Urine  में बहुत कम मात्रा में  या  बिल्कुल नहीं होता हैं | Urine  में  sugar  की  मात्रा , जिसे  glycosuria  कह… Read More
  • Urine Albumin Test कैसे करते हैं - Heat & Acetic Acid Method Albumin  क्या  है : Albumin एक प्रकार का protein  है जो आमतौर पर  blood  में पाया जाता है |  यह पानी,Ca2+, Na+ and K+, फैटी एसिड, हार्मोन, बिलीरूबिन, थायरॉक्साइन (T4) और b… Read More
  • Urine Routine examination क्या है | Urine Routine examination क्यों करते हैं Routine urine examination: मूत्र का विस्तृत विश्लेषण है यह  urine  की संरचना में परिवर्तन का पता लगाने में सहायता करता है जो कई विकारों के निदान में सहायता करता है |  जब urine का एक sample pathologi… Read More

5 comments: